फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Governor praises CSA scientists after seeing cherry tomatoes

Kanpur News: चेरी टमाटर देख राज्यपाल ने सीएसए के वैज्ञानिकों की सराहना की

Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Governor praises CSA scientists after seeing cherry tomatoes
राजभवन में सीएसए का स्टाल देखतीं राज्यपाल। - फोटो : सीएसए
कानपुर। लंबे समय से राज्यपाल की नाराजगी झेल रहे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के वैज्ञानिकों को शुक्रवार को सराहना मिली। राजभवन में लगी प्रदर्शनी में विवि की ओर से जापानी तकनीक से विकसित किए गए चेरी टमाटर और मिट्टी में बढ़ाए जा रहे जीवांश पदार्थ की तकनीक को देखकर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी अधिकारियों ने इसे सराहा। इसे बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने बैठक भी की।
विज्ञापन


छह से आठ फरवरी तक चली प्रदर्शनी में शाकभाजी अनुभाग और उद्यान महाविद्यालय की ओर से विकसित सब्जी की प्रजातियों व तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। विवि के निदेशक शोध डॉ. महक सिंह और निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने हाइड्रोपोनिक विधि से उगाए जा रहे चेरी टमाटर का प्रदर्शन किया, जिसमें रोग का खतरा नहीं होता और उत्पादन अधिक होता है। इसके साथ ही विवि की ओर से गोद लिए गए 30 गांवों में जीवांश पदार्थ बढ़ाओ संकल्प अभियान 2026 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी स्टॉल का भ्रमण किया। प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार और राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव सुधीर बोबडे ने निदेशक प्रसार, निदेशक शोध और जापानी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विवि के डॉ. संजीव सचान, डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. केशव आर्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed