{"_id":"59d663e04f1c1b65548b5d6b","slug":"governor-big-statements-on-law-and-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश और योगी सरकार के कार्यकाल पर बोले यूपी के राज्यपाल, कानून व्यवस्था पर दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश और योगी सरकार के कार्यकाल पर बोले यूपी के राज्यपाल, कानून व्यवस्था पर दिया ये बड़ा बयान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ करने आए राज्यपाल राम नाईक ने अखिलेश सरकार और योगी सरकार को लेकर एक बयान दिया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
Trending Videos
कानून-व्यवस्था में अभी काफी सुधार की जरूरत है
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल राम नाईक ने कानपुर में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में अभी काफी सुधार की जरूरत है। अखिलेश की सरकार भी मेरी थी और योगी की सरकार भी मेरी है। मैं तब भी कहता था कि कानून-व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और आज भी बोल रहा हूं।राज्यपाल ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी कानून व्यवस्था सुधारने के लिए जो कदम उठा रहे हैं वह सराहनीय है। जल्द ही इसका फायदा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जमाफी को लेकर राज्यपाल का बयान
राज्यपाल राम नाईक
राज्यपाल गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ करने आए थे। इस दौरान राज्यपाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कर्जमाफी को लेकर उठ रहे सवालों पर जांच करवाएंगे। कर्ज माफी में अगर किसी किसान के साथ अन्याय हुआ है तो वह सीधे मुझसे शिकायत कर सकता है। मैं उसकी शिकायत को गंभीरता से लेेकर पूरे मामले की जांच करवाऊंगा। जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी।