फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Governor and Chief Minister can perform land worship of Bundelkhand Expressway with Prime Minister

प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री कर सकते बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भूमि पूजन

Sat, 08 Feb 2020 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 Feb 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Governor and Chief Minister can perform land worship of Bundelkhand Expressway with Prime Minister
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
चित्रकूट में भरतकूप कस्बे के पास गोंडा गांव से शरू होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 29 फरवरी को होगा। इसकी घोषणा सीएम योगी ने की है। इसके बाद शनिवार को जिले के आला अफसरों की टीम ने संभावित भूमि पूजन स्थल का दो घंटे तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


संभावना है कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमि पूजन करने आएंगे। इसी स्थल पर पांच हेलीपैड लैडिंग कराना भी प्रस्तावित है। कें द्र व प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना 14716.26 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट से इटावा तक बनना है।
विज्ञापन


इससे पहले 19 जनवरी की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अचानक बदलने से यह कार्यक्रम बदल गया था। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 29 फरवरी को इसकी शुरुआत की बात कही है। शनिवार को डीएम शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, एडीएम जीपी सिंह, सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, सीएमओ डा. विनोद कुमार व एसडीएम एके पांडेय के अलावा पूरा प्रशासनिक अमला भरतकूप के गोंडा गांव पहुंचा, जहां से एक्सप्रेस-वे के पास के स्थान का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के लिए तीन हेलीपैड
गोंडा गांव की जिस भूमि से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ होना है। इसके लिए तीन हेलीपैड बनेंगे। निरीक्षण करने गए डीएम से लेकर अन्य अधिकारियों ने मौजूद कर्मचारियों से कहा कि पीएम के लिए तीन हेलीपैड बनेंगे। एक राज्यपाल व एक मुख्यमंत्री के लिए अलग हेलीपैड बनेगा। डीएम ने निरीक्षण के दौरान गांव व पूजन स्थल के पास भारी गंदगी पर गहरा रोेष जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed