{"_id":"658406f143ac1cecde0b0c75","slug":"governor-anandiben-patel-visits-chitrakoot-worships-in-hanuman-dhara-on-the-second-day-instructions-given-in-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, दूसरे दिन हनुमान धारा में की पूजा, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, दूसरे दिन हनुमान धारा में की पूजा, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Thu, 21 Dec 2023 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:24 PM IST
सार
Chitrakoot News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दूसरे दिन हनुमान धारा में हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद चित्रकूट कलेक्टर सभागार में लगभग डेढ़ घंटे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत आज में राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने हनुमान धारा में हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद चित्रकूट कलेक्टर सभागार में लगभग डेढ़ घंटे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए। शिक्षा व जल संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लंच करने के बाद कार द्वारा पहाड़ी राजापुर होते हुए कौशांबी के लिए रवाना हुईं। राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चित्रकूट जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर जगह पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चित्रकूट पहुंची थी। यहां पहुंच कर दिव्यांग विश्वविद्यालय में बच्चों से मुलाकात कर व्यवस्थाएं देखी। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन