{"_id":"61792cac2e15bb69e31aab71","slug":"government-officer-answer-to-complainant-in-fatehpur-that-get-it-filled-the-petrol-in-car-then-will-come-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल: अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से कहा- पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया है...आकर भराओ तो जांच करने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल: अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से कहा- पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया है...आकर भराओ तो जांच करने पहुंचे
Wed, 27 Oct 2021 04:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Oct 2021 04:11 PM IST
सार
एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें अधिकारी ने शिकायतकर्ता से गाड़ी में पेट्रोल भरवाने की मांग की है। इस घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मनरेगा में भ्रष्टाचार किए जाने के मामले में जांच अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से गाड़ी का पेट्रोल मांगा। मामले का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जगतपुर आदिल गांव में मनरेगा योजना में रोजगार सेवक और परिजनों ने फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान करा लिया।
मामले का आडियो भी वायरल किया गया है। मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी उद्योग मुन्नीलाल पटेल, समाज कल्याण विभाग के संदीप श्रीवास्तव और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता को जांच के लिए जगतपुर आदिल भेजा गया। जांच टीम को पहुंचने में देर हुई तो शिकायतकर्ता राहुल बाजपेई ने सहायक विकास अधिकारी उद्योग से फोन पर वार्ता की।
तभी सहायक विकास अधिकारी ने फोन पर शिकायतकर्ता को बोला कि पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया है...आकर भराओ तो जांच करने पहुंचे। जिसके बाद गांव टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा किया। टीम ने लोगों के बयान दर्ज किए और लौट गई।