{"_id":"5fc153921320a83a4a382f1a","slug":"government-not-against-those-who-love-mohsin-raza","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत करने वालों के विरोध में नहीं सरकार- मोहसिन रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत करने वालों के विरोध में नहीं सरकार- मोहसिन रजा
Sat, 28 Nov 2020 10:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
मंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
हज व वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि धर्म परिवर्तन के मुद्दे को गलत तरह से पेश कर विरोधी दल भ्रांतियां फैला रहे हैं। सरकार मोहब्बत करने वालों के विरोध में नहीं है। विरोध उनसे है जो मोहब्बत के नाम पर गलत काम करते हैं।
राज्यमंत्री शुक्रवार को बबरअलीखेड़ा स्थित भगवती चरण वर्मा पार्क का सुंदरीकरण कार्य पूरा होने पर चार दिसंबर को होने वाले लोकार्पण से पूर्व काम का जायजा लेने पहुंचे थे। पार्क का सुंदरीकरण राज्यमंत्री की निधि से 50 लाख रुपये से हुआ है।
उन्होंने धर्मांतरण कानून को सही बताते हुए अन्य राज्यों में भी इसके बनने की बात कही। राज्यमंत्री ने कहा कि नितिन गडकरी ने देश में सड़कों का जाल बिछा दिया। सभी धर्मों व समुदाय का विकास हुआ है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी सभी के चहेते बन चुके हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद, बांगरमऊ पालिका अध्यक्ष इजहार खां, रसूलाबाद नईमुद्दीन अहमद, कुरसठ अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, अधिशासी अधिकारी अनुपम सिंह, संदीप शुक्ला, यमन खान, भैयाजी व शीलू भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री कजियाना निवासी शम्मू चौधरी के निधन पर शवयात्रा में शामिल हुए और मृतक के पुत्र आसिम व परिजनों को सांत्वना दी।