फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   government heads down in the front of IAS jay shree boj in kanpur

इस महिला अधिकारी के अागे सरकार भी नत्मस्तक

Thu, 01 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 01 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
government heads down in the front of IAS jay shree boj in kanpur
आइएएस जय श्री भाेज
 केडीए वीसी का पद आया राम, गया राम सा हो गया है। विकास का दंभ भरने वाली प्रदेश सरकार ने शहर के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण संस्थान केडीए के मुखिया पद को फुटबाल बना दिया है। तीन दिन पहले विवेक कुमार केडीए वीसी का चार्ज लेकर गए और गुरुवार को फिर जयश्री भोज को केडीए वीसी बना दिया गया। पिछले महीमे ही उन्हें हटाया गया था। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जब वीसी बनाए रखना था तो हटाया ही क्यों? पहली बार जयश्री भोज का तबादला होने से करीब 15 दिन तक और दूसरी बार करीब एक माह तक केडीए वीसी की कुर्सी खाली रही। इस दौरान विकास छोड़कर सिर्फ नए वीसी को लेकर कयासबाजी का ही दौर चला।
विज्ञापन

शहर में सीएम की प्राथमिकताओं वाले बड़े-बडे़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। चुनावी साल में सरकार का भी दबाव इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का है। शहरवासियों को भी विकास कार्यों की सौगात मिलने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसी स्थिति में वीसी को हटाना, फिर नियुक्त करना, फिर हटाना फिर नियुक्त करना मखौल के सिवा कुछ नहीं। जयश्री भोज ने केडीए वीसी रहते हुए कई बड़े प्रोजेक्टों को शुरू कराया। जनता की सुविधाओं के लिए कई योजनाएं और सुविधाएं लागू कीं। इसके बावजूद उन्हें 25 जुलाई को ट्रांसफर कर दिया गया। यह सरकार की मंशा पर भी बड़ा सवालिया निशान है और जनहित के कामों का रोड़ा भी।
विज्ञापन


 

तीसरी बार बनीं केडीए वीसी

-जयश्री भोज पहली बार 12 दिसंबर 2012 को बनीं केडीए वीसी। 
-14 दिसंबर 2012 को लिया चार्ज। 
-25 सितंबर 2015 को हुआ ट्रांसफर। 
-17 दिन बाद फिर 12 अक्तूबर 2015 को मिला केडीए वीसी का पद। 
-फिर 25 जुलाई 2016 को सरकार ने किया ट्रांसफर। 
-एक माह सात दिन बाद 1 सितंबर को सरकार ने फिर पलटा आदेश।

पांच दिन के वीसी रहे विवेक
अंबेडकर नगर के डीएम रहे विवेक पांच दिन ही केडीए वीसी रह पाए। 27 अगस्त 2016 को शासन ने उन्हें केडीए वीसी नियुक्त किया। 29 अगस्त को उन्होंने केडीए ज्वाइन किया। एक सितंबर को उनका ट्रांसफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed