{"_id":"597437e54f1c1b98068b46d0","slug":"government-eyes-on-eight-types-of-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन आठ दवाओं पर सरकार की पैनी नजर, किया गया गोपनीय सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन आठ दवाओं पर सरकार की पैनी नजर, किया गया गोपनीय सर्वे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग के मार्केट सर्वे में दवाओं की सप्लाई में कमी होने की बात सामने आई है। जीएसटी काउंसिल को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में सीजीएसटी अफसरों ने संकेत दिया है कि सप्लाई दुरुस्त न हुई तो आठ प्रकार की दवाओं की किल्लत हो सकती है।
इसके बाद से सरकार के स्तर पर इन दवाओं के निर्माताओं से उत्पादन की रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय अफसरों को दवाओं की सप्लाई चेन चेक करने को कहा गया है। सभी दवाओं के नाम गोपनीय रखे गए हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एक सप्ताह पहले ही जीएसटी काउंसिल की ओर से सभी प्रकार के बाजारों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई थी।
विभाग के अफसरों ने विभिन्न स्रोतों से जानकारी हासिल की है। यह मार्केट सर्वे लगातार जारी रहेगा। दवाओं के अलावा मार्केट में हर प्रकार की वस्तु और बाजार पर सरकार की नजर है। सेंट्रल जीएसटी की इस रिपोर्ट पर ड्रग इंस्पेक्टर ने अनभिज्ञता जताई है। ड्रग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से भी दवा बाजार का गोपनीय सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
-मार्केट सर्वे के बाद सेंट्रल जीएसटी ने काउंसिल को भेजी रिपोर्ट