फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government doctor operated in a private hospital patient died, mother said why was the incision made in the st

Kanpur: सरकारी डॉक्टर ने निजी अस्पताल में किया ऑपरेशन...मरीज की मौत, मां बोली- पेट में क्यों लगाया गया चीरा

Thu, 17 Aug 2023 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Aug 2023 04:11 PM IST
सार

Kanpur News: मामले में सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत करने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Government doctor operated in a private hospital patient died, mother said why was the incision made in the st
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फतेहपुर के राजनगर बहुआ टाउन निवासी सुशीला देवी ने कांशीराम अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगा है। आरोप है कि डॉक्टर ने उनके बेटे अनुज का निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया, जिससे उनके बेटे की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन

परिजन उसे हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशीला देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले अनुज (30) का हाथ टूट गया था। तीन जुलाई को वह बेटे को लेकर कांशीराम अस्पताल गई थीं। आरोप है कि वहां आर्थो विभाग में तैनात एक डॉक्टर ने ऑपरेशन कर हड्डी जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

डॉक्टर ने यह भी कहा कि कांशीराम अस्पताल में हाथ ठीक होने में सात से दस दिन लग जाएंगे। लेकिन अगर वह उनके बताए निजी अस्पताल में इलाज कराएंगी तो दो से तीन दिन में ठीक हो जाएगा। छह जुलाई को वह बेटे को किदवईनगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जुलाई को बेटे को डिस्चार्ज कराया
सात जुलाई को कांशीराम अस्पताल के डॉक्टर ने बेटे का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद जब बेटे के हाथ के अलावा पेट में भी चीरा लगा था। उन्होंने डॉक्टर से पूछा तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। नौ जुलाई को बेटे को डिस्चार्ज कराया। दो-तीन बेटे के पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं।

हैलट में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई
14 जुलाई को वह फिर बेटे को कांशीराम अस्पताल में ले गईं। डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया पर अनुज की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 15 जुलाई को बेटे को हैलट में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से संपर्क किया, तो उन्होंने गालीगलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed