{"_id":"6a500a7d26353e6e87072de8","slug":"got-the-medal-now-become-a-role-model-yogendra-upadhyay-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1582285-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल मिल गया अब मॉडल बनें : योगेंद्र उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल मिल गया अब मॉडल बनें : योगेंद्र उपाध्याय
विज्ञापन
कानपुर। विकसित भारत कैसा होगा, यदि कल्पना करें तो कुछ ऐसा होगा...गांव, किसान का उत्थान, महिलाओं को क्ष्रेत्र में सम्मान, शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में नए-नए अनुसंधान, ज्ञान विज्ञान के नए अभियान, खेलकूद को पहचान, उद्योग धंधों का उत्थान, पर्यावरण को समाज में स्थान, राष्ट्र संस्कृति को दुनिया में पहचान तभी बनेगा भारत देश महान। यह बातें उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कही। उन्होंने कहा इन सबके लिए सबसे जरूरी शिक्षा है। छात्रों से कहा कि मेडल मिला, अब मॉडल बनो। ऐसे मॉडल जिनसे युवा प्रेरणा लें। मोदी जब सीएम थे तो पूरा देश उनकी बात सुनता था और जब पीएम हुए तो पूरी दुनिया सुन रही है। अवसरों को समझे और उसे उपलब्धियों में बदले। कहा, आपकी सफलता के पीछे मां-बाप का कितना बलिदान है और शिक्षकों का मार्गदर्शन है। इसका ऋण कभी चुकता नहीं किया जा सकता।
.................
परिश्रम का कोई विकल्प नहीं
कानपुर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने छात्रों से कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। जैसा कर्म करेंगे वैसा फल मिलना निश्चित है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से हारना नहीं है। असफलताओं के बीच से ही सफलता का रास्ता निकलता है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में बदलाव ला रही है।