Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gorakhpur to Yeshwantpur weekly train halts at Pukhrayan

Kanpur News: पुखरायां में गोरखपुर से यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव

Wed, 04 Nov 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur to Yeshwantpur weekly train halts at Pukhrayan
पुखरायां। झांसी-लखनऊ रेल रूट के पुखरायां स्टेशन पर गोरखपुर से यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव दिया गया। इसे जनता के लिए दिवाली का तोहफा माना जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर से यशवंतपुर का ठहराव पुखरायां स्टेशन पर किए जाने का निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने विगत माह रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पांच ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्र सौंपा था। इस पर कुछ ट्रेन का ठहराव पुखरायां स्टेशन पर किए जाने का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि प्रयागराज जोन के सीपीटीएन डीके जैन ने झांसी डिवीजन के डीआरएम अनुरुद्ध कुमार को पत्र भेजकर जानकारी दी है। इसमें ट्रेन नंबर 15023/15024 गोरखपुर से यशवंतपुर की साप्ताहिक ट्रेन है। इसका पुखरायां स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर पुखरायां स्टेशन पर आएगी और दो मिनट रुकने के बाद सात बजे यशवंतपुर बंगलूरू के लिए रवाना होगी। इसी तरह बंगलूरू से आने वाली ट्रेन शनिवार सुबह 10 बजे पुखरायां स्टेशन पर आएगी जो गोरखपुर जाएगी। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा, कपड़ा व्यवसायी रिजू दीक्षित, संदीप गौड़ ने बताया ट्रेनों के ठहराव से यात्रा में हर किसी को सहूलियत होगी। पुखरायां में व्यापार भी बढ़ेगा। अभी और भी कई ट्रेनों का ठहराव कराए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed