{"_id":"68d57ff1a199ff3e820a870d","slug":"gorakhpur-okha-express-cancelled-passengers-stranded-to-reach-their-destination-etawa-news-c-216-1-etw1005-131239-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस निरस्त, गंतव्य तक पहुंचने को भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस निरस्त, गंतव्य तक पहुंचने को भटके यात्री
सार
उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज और झांसी मंडलों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और पटरी बिछाने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त या डायवर्ट किया गया है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा और देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फोटो 22::::: रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार करते यात्री। संवाद
विस्तार
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के गोरखपुर-डोमिनगढ़ खंड में तीसरी लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया गया। इस वजह से कई ट्रेनों का डायवर्जन किया गया। इससे वैशाली एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे (ट्रेन नंबर 12553), आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे (ट्रेन नंबर 15707) और अवध एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे (ट्रेन नंबर 19038) देर से जंक्शन पर पहुंची।
गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस इटावा जंक्शन तक नहीं पहुंची और गोरखपुर की बजाय लखनऊ, कानपुर, इटावा के रास्ते ट्रेनों का संचालन किया गया। देरी के कारण यात्रियों को उमस भरी गर्मी में खासा असुविधा उठानी पड़ी।
आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को खास परेशानी हुई। कई यात्री ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ ने अन्य ट्रेनों या वाहनों से अपनी यात्रा पूरी की। रेलवे ने साफ किया है कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य जरूरी था ताकि ट्रेनों के संचालन में सुधार हो सके।
विज्ञापन
यात्रियों ने बयां किया दर्द
गोरखपुर में डायवर्जन की वजह से कई ट्रेनें लेट रही चल रहीं हैं। उन्हें जरूरी काम से जाना है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी हो रही है। अब दूसरी ट्रेन या वाहन से जाना होना पड़ेगा।
- अजय कुमार, गांधी नगर
कानपुर में शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षा में बैठना है। इसलिए यहां से कानपुर जाना है। एक घंटे से इंतजार कर कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ट्रेन नहीं मिली है। पूछताछ केंद्र पर पूछने पर पता चला कि गोरखपुर में कार्य के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही है।
- सचिन कुमार, मैनपुरी।
झांसी स्टेशन पर भी रहेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इससे कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है तो कइयों का डायवर्जन किया जाएगा। ये जानकारी बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी। बताया कि यह कार्य 25 नवंबर से आठ जनवरी तक कार्य चलेगा। इस दौरान लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा, आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आदि ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनों का डायवर्जन रहेगा। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा होगी।