फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gorakhpur Lions retain 12 players for UP T20 League

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस ने 12 खिलाड़ी किए रिटेन

Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Lions retain 12 players for UP T20 League
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गोरखपुर लायंस ने 12 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। कानपुर सुपर स्टार्स, मेरठ मैवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस और काशी रुद्राश की फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की सूची जारी कर सकती हैं।
विज्ञापन



लीग के अंतर्गत एक से 15 जून तक चली ट्रांसफर विंडो के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों के आदान-प्रदान में रुचि नहीं दिखाई। अधिकांश टीमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए चौथे सत्र की रणनीति तैयार कर रही हैं। गोरखपुर लायंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनमें विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल, हरदीप सिंह, विशाल निषाद, यश दयाल, सिद्धार्थ यादव, निशांत कुशवाहा, अंकित चौधरी, तीरथ सिंह, प्रिंस यादव, शिवम शर्मा, स्पर्श जैन और वासु वत्स शामिल हैं।
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि 30 जून तक ट्रायल विंडो खुली रहेगी। सभी फ्रेंचाइजी टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से नए खिलाड़ियों का चयन करेंगी। रिटेन किए गए खिलाड़ियों के अलावा टीमों को अपनी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त प्रतिभाओं को शामिल करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed