फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gopashtami festival on 30th, discussion on cow protection and promotion

Kanpur News: गोपाष्टमी महोत्सव 30 को, गोवंश संरक्षण व संवर्धन पर होगी परिचर्चा

Wed, 29 Oct 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Gopashtami festival on 30th, discussion on cow protection and promotion
कानपुर। कानपुर गोशाला सोसाइटी की ओर से 30 अक्तूबर को एक्सप्रेस रोड स्थित अन्नपूर्णा भवन भोजनालय में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुरूआत सुबह 11 बजे गो पूजन के साथ होगी। यह जानकारी मंगलवार को सोसाइटी के उपसभापति सुरेश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गोवंश संरक्षण और संवर्धन पर परिचर्चा होगी और संस्था के नवाचारों की जानकारी साझा की जाएगी। संस्था के महामंत्री पुरुषोत्तम लाल तोषनीवाला ने बताया कि गोशाला समिति ने गो-ग्रास दान योजना के तहत मासिक 15 सौ और वार्षिक 51 हजार की योजना शुरू की है जो एक नवंबर से प्रभावशील होगी। इसका संचालन कृष्णा बब्बू को सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के बाद सोसाइटी अपनी सभी शाखाओं में देसी गीर और हरियाणवी नस्ल की गायों को शामिल करेगी ताकि शहरवासियों को शुद्ध व गुणवत्तायुक्त दूध मिल सके। यहां विजय पांडेय, विश्वनाथ कनोडिया, शेषनारायण त्रिवेदी, श्यामकृष्ण कनोडिया, रमेश मिश्रा, रामगोपाल तुलस्यान, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed