फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gopal Singh and Vicky Thakur surrendered, went to jail

Kanpur News: गोपाल सिंह व विक्की ठाकुर ने किया समर्पण, गए जेल

Sun, 07 Sep 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gopal Singh and Vicky Thakur surrendered, went to jail
कानपुर। फुटवियर व्यापारी के अपहरण, डकैती व रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी दीनू उपाध्याय गैंग के दो अधिवक्ताओं ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। जहां से उनकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों की ओर से शनिवार दोपहर को ही सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी भी दाखिल कर दी गई जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


नवीन मार्केट स्थित कमाल फुटवियर के मालिक केशव नगर निवासी राकेश अरोड़ा ने 15 जून को कोतवाली में धीरज दुबे उर्फ ट्विंकल, नीरज दुबे उर्फ सोनू पंडित और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर रंगदारी मांगने, अपहरण व डकैती के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे में विवेचना के दौरान रावतपुर के सैयद नगर निवासी गोपाल शरण सिंह उर्फ गोपाल सिंह और परमट निवासी विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की ठाकुर के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन

दोनों अधिवक्ताओं ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण करते हुए जमानत अर्जी दाखिल की लेकिन गंभीर अपराध मानते हुए कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया। दो दिन पहले इसी मुकदमे में जेल में बंद आरोपी अरिदमन सिंह और नारायण सिंह भदौरिया को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसी के बाद शनिवार को गोपाल और विकास ने भी कोर्ट में समर्पण कर दिया और लोअर कोर्ट से जमानत खारिज होने के तुरंत बाद सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
प्रियांशु व विमल का गिरफ्तारी वारंट जारी
कानपुर। भाजपा नेता रवि सतीजा को झूठे मुकदमे में फंसाकर रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी उस्मानपुर निवासी अधिवक्ता प्रियांशु उर्फ अभिषेक वाजपेई और सचान चौराहा निवासी विमल कुमार यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। मुकदमे के विवेचक शरद तिलारा ने प्रार्थना पत्र देकर वारंट जारी करने की मांग की थी। कोर्ट ने पाया कि दोनों की ओर से कोई आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है और न ही दोनों की ओर से कोई स्थगन आदेश दाखिल है। इस पर कोर्ट ने दोनों का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed