{"_id":"67797233adc3057720082cb0","slug":"goods-worth-two-lakhs-were-taken-away-by-breaking-the-lock-of-a-private-employees-house-etawa-news-c-216-1-etw1002-119944-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्राइवेट कर्मी के घर का ताला तोड़कर दो लाख का माल समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्राइवेट कर्मी के घर का ताला तोड़कर दो लाख का माल समेटा
विज्ञापन
चोरी के लिए तोड़ा गया ताला।
- फोटो : चोरी के लिए तोड़ा गया ताला।
भरथना। मोहल्ला शुक्लागंज में शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर घर से 20 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
मोहल्ला निवासी छोटे सिंह दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी और भाभी रहती हैं। शुक्रवार रात पत्नी अनीता देवी भाभी कुसुमा देवी को दवा दिलाने के लिए गईं थी। रात में रिश्तेदारों के यहां ही रुक गई थीं। सुबह घर आने पर उन्होंने ताला टूटा देखा तो होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे बक्से से सोने के टॉप्स, झुमकी, झाले, अंगूठी व चांदी की कंधनी, पायलें और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
अनीता के अनुसार लगभग 1.80 लाख कीमत के जेवर थे। बदमाशों ने घर के दूसरे हिस्से में बने जिठानी के कमरे के दरवाजे का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तोड़ नहीं पाए। घर से भागने के दौरान चोर काले रंग की अपनी टॉर्च छोड़ गए हैं। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।