{"_id":"636e177490b2f77f260ff1b2","slug":"goods-worth-lakhs-crossed-from-home-in-unnao-teenager-also-went-missing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: घर से लाखों का माल पार, किशोरी भी हुई लापता, आंगन और जीने में मिले खून के धब्बे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: घर से लाखों का माल पार, किशोरी भी हुई लापता, आंगन और जीने में मिले खून के धब्बे, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 11 Nov 2022 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 11 Nov 2022 03:06 PM IST
सार
माखी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। घर से लाखों का माल और नाबालिग लड़की भी गायब है। घर के जीने पर खून के धब्बे भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के रामनगर में चोरों ने घर को निशाना बनाया और लाखों का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन उठे, तो देखा चोरी होने के साथ उनकी बेटी भी लापता थी। जीने पर खून के धब्बे भी पड़े मिले हैं।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद या तो चोर उसे उठा ले गए या फिर किशोरी ने ही चोरी करा घटना को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून के धब्बे का सैंपल लिए हैं। सीओ ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
रामनगर गांव निवासी राजाराम के घर को चोरों ने गुरुवार रात निशाना बनाया। दो मंजिला मकान से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन जब सो कर उठे, तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। उनकी 15 साल की बेटी किशोरी पिंकी भी घर पर नहीं थी। जीने में खून के धब्बे पड़े थे।
विज्ञापन
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि या तो किशोरी को पीटकर चोर अपने साथ लेके चले गए या फिर किशोरी नहीं घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और खून का सैंपल जांच के लिए लिया है। सीओ माया राय ने बताया कि मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है।