{"_id":"671e7ca93014339bd803df19","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-in-fire-in-bullion-and-clothes-shop-etawa-news-c-216-1-etw1001-117369-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सराफा व कपड़े की दुकान में आग लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सराफा व कपड़े की दुकान में आग लाखों का सामान जला
Sun, 27 Oct 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 09
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। दो मंजिला रिहायशी भवन में स्थित सराफा व कपड़े की की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया गया है। हादसे में लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हो गया। इसमें करीब ढाई लाख नकदी भी शामिल बताई गई है।
कस्बा के आजाद रोड स्थित न्यू राजकुमार कौशल सराफ व कपड़े की दकान में शनिवार रात करीब सवा नौ बजे बंद शटर से धुआं बाहर आने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन दूसरी मंजिल पर रह रहे व्यापारी को जानकारी दी। आग लगने सूचना पर तत्काल नीचे आकर दुकान का शटर खोलने पर धुएं का गुबार निकलता देख अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने आसपास के सबमर्सिबल पंप आदि से पानी चलाकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। व्यापारी ब्रजेश कुमार कौशल ने बताया कि उनकी दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से काउंटर व उसमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी समेत कपड़े, सीलिंग आदि फर्नीचर का हिस्सा जल कर क्षतिग्रस्त हो गया। भवन की दूसरी मंजिल का लिंटर में भी दरार आई हैं, लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।