{"_id":"5dbd19be8ebc3e015a224da7","slug":"goods-worth-crores-destroyed-by-fierce-fire-in-godown-and-shop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोदाम और दुकानों में भीषण आग से करोड़ों का माल राख, शार्ट सर्किट से लगी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम और दुकानों में भीषण आग से करोड़ों का माल राख, शार्ट सर्किट से लगी थी आग
Sat, 02 Nov 2019 11:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में टाटमिल चौराहे के पास शुक्रवार देररात प्लास्टिक फर्नीचर, पेंट और मेटल की दुकान व गोदामों में आग से करोड़ों का माल राख हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने अंदेशा जताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अशोक बाजपेई की ओम शिव ट्रेडर्स के नाम से टाटमिल मार्केट में प्लास्टिक फर्नीचर की दुकान है। वहीं उनके बेटे राहुल की नटराज मेटल के नाम से मूर्तियों की दुकान है। उनके पड़ोस में सूटरगंज निवासी राकेश त्रिपाठी की एमआर सेल्स नाम से पेंट की शॉप है। दुकानों के साथ ही सामान का गोदाम भी है।

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अशोक और राकेश दुकानें बंद करके घर चले गए। देररात पड़ोसियों ने गोदाम से आग की लपटें उठती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान पेंट की दुकान में रखे डिब्बे धमाके के साथ फटने लगे।
इससे आग फर्नीचर गोदाम तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात बंद कराया। मीरपुर, फजलगंज और जाजमऊ से पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने दुकान और फिर शटर तोड़कर गोदामों में आग बुझाई। शटर काटते वक्त सिपाही विनोद दुबे के हाथ में चोट लग गई।
मार्केट में नही थी फायर फाइटिंग की सुविधा
अग्निशमन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मार्केट में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले हैं। सभी दुकानदारों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। मार्केट के बेसमेंट और प्रथम तल पर कुल आठ दुकानें और गोदाम हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना सभी चपेट में आ सकती थीं। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन नही हो सका है। हालांकि करोड़ों का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।