{"_id":"674b51ff3870a2eec80c1fb0","slug":"goods-train-stood-still-for-two-and-a-quarter-hours-due-to-engine-failure-etawa-news-c-216-1-etw1005-118560-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंजन में खराबी आने से पौने दो घंटे खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंजन में खराबी आने से पौने दो घंटे खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/जसवंतनगर। बलरई रेलवे स्टेशन की डाउन में दौड़ रही मालगाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। अप-डाउन में आने वाली ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया। इस दौरान मेन लाइन में करीब एक घंटा 45 मिनट तक बलरई स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में लूप लाइन से इसमें आम्रपाली, ऊंचाहार, अवध, शिकोहाबाद समेत करीब सात ट्रेनों को निकाला गया। इस दौरान मेमो ट्रेन आने जाने वाले यात्रियों के अलावा अपने परिजनों को लेने गए बीहड़ी क्षेत्र के वाशिंदे यात्री परेशान दिखे।
शुक्रवार की देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर टूंडला से कानपुर की तरफ के लिए निकली कंटेनर मालगाड़ी का इंजन शाम आठ बजकर 45 मिनट के करीब डाउन मेन लाइन बलरई स्टेशन पर रुक गया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन की जांच की, जिसमें इंजन के प्रेशर में खराबी मिली। कई वजह से अप-डाउन में आने-जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अचानक खड़ी हो गई। मालगाड़ी के पायलट और गार्ड के साथ स्टाफ ने कड़ी मशक्कत कर कर्मचारियों ने प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया।
डाउन मेन लाइन पर लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर खड़ी हुई मालगाड़ी 10 बजकर 25 के करीब अपने गंतव्य कानपुर की ओर रवाना हो सकी। वहीं पीछे आ रही आगरा -फफूंद मीमो ट्रेन दो घंटा 10 मिनट, शिकोहाबाद एक्सप्रेस 54 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 38 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस 45 मिनट आम्रपाली एक्सप्रेस 40 मिनट व अवध एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
इससे अप-डाउन में इटावा, फंफूद, औरैया, कानपुर, शिकोहाबाद, टूंडला व आगरा तक जाने वाले यात्री परेशान रहे। इटावा जंक्शन के अधीक्षक पीएस मीणा ने बताया कि प्रेशर डाउन होने की वजह से मालगाड़ी को खड़ा किया गया था। करीब साढ़े दस बजे के करीब ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।