{"_id":"5c10e916bdec2212ce2420e6","slug":"goods-train-divided-in-two-parts-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगा जोर का झटका...दो हिस्सों में बट गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगा जोर का झटका...दो हिस्सों में बट गई मालगाड़ी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते टल गया। तेज आवाज के साथ कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। इस वजह से करीब आधा घंटा रूट बाधित रहा। रेलवे प्रशासन इस हादसे की जांच में जुटा है। कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी को मलवां स्टेशन पर रोक गया।
विज्ञापन
झाड़खंड से आ रही मालगाड़ी फतेहपुर में दो हिस्सों में बट गई। घटना की जानकारी होते ही रेलवे प्रशासन में अफरातफरी मच गई। हादसा कपलिंग टूटने से बताया जा रहा है। कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी को मलवां स्टेशन पर रोक गया। रेलवे प्रशासन हादसे की जांच में जुटा है।
विज्ञापन