फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good stamina of women than men

महिलाओं का दमखम पुरुषों से अच्छा

Sun, 17 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Good stamina of women than men
पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते युवक। - फोटो : amarujala
कानपुर। पुरुष वर्ग की पुलिस भर्ती दौड़ में शनिवार को पहले दिन 747 में से 546 अभ्यर्थी सफल रहे। इनका सफलता का प्रतिशत 73.09 रहा। 7 अप्रैल को महिला दौड़ भर्ती के पहले दिन 649 में 495 लड़कियां सफल हुई थीं। यह प्रतिशत 76.27 बैठता है। इस लिहाज से महिलाओं का दम-खम पुरुषों से बेहतर है। रविवार को दौड़ नहीं होगी। सोमवार सुबह फिर दौड़ का आयोजन होगा।
विज्ञापन

श्याम नगर 37वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर शनिवार को 1000 अभ्यर्थियों को आना था। इसमें 747 अभ्यर्थी ही दौड़ में शामिल हुए। भर्ती में मैनपुरी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद के अधिकांश अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्हें पीएसी के परेड ग्राउंड में 400 -400 मीटर के 12 चक्कर 27 मिनट में पूरे करने थे। इन अभ्यर्थियों की दौड़ चार राउंड में कराई गई। अभ्यर्थियों को तेज धूप और गर्मी के कारण तीसरा और चौथा राउंड भारी पड़ा। इस दौरान भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव, एसीएम बृज किशोर, सीओ ट्रैफिक रणविजय सिंह, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी यह रखें सावधानी
d बुखार, दस्त, उल्टी या अन्य बीमारी होने पर दौड़ में शामिल न हों।
d दौड़ के बीच सूखा ग्लूकोज चाटते रहें, दौड़ के पहले इसका लिक्विड लें।
d दौड़ पूरी करने के बाद एकदम से भरपेट पानी न पिएं, धीरे धीरे पिएं।
d खाली पेट न दौड़ें, हल्का नाश्ता, फल आदि लेना चाहिए।
d अगर धूप है तो सिर पर गीला रूमाल या कपड़ा रखकर दौड़ लगाएं।
d दौड़ पूरी करने को किसी उत्तेजक दवा, इंजेक्शन का इस्तेमाल न करें।
दौड़ के बाद बेहोश कांशीराम भेजा
दौड़ के तीसरे राउंड में अभ्यर्थी लोकेश रावत (22) बेहोश हो गया। कांशीराम अस्पताल के डॉ. संदीप श्रीवास्तव, उर्सला के डॉ. एके सिंह ने पानी की छींटे मारीं लेकिन होश नहीं आया। इस पर 108 एंबुलेंस से उसे कांशीराम अस्पताल भेजा गया। इसी तरह आगरा के राजू, पंकज भी गश खाकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed