फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news: Four new police station started in Kanpur

अच्छी खबर: कानपुर में आज से चार नए थाने शुरू, दर्ज करवा सकेंगे एफआईआर

Wed, 01 Jun 2022 10:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jun 2022 10:55 AM IST
सार

कमिश्नरी में चार नए थाने जाजमऊ, हनुमंत विहार, गुजैनी और रावतपुर को मंजूरी दी थी। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि इन थानों में थानेदारों की तैनाती की जा चुकी है। सभी को सीयूजी नंबर भी एलॉट कर दिया गया है। पुलिस बल भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
Good news: Four new police station started in Kanpur
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कमिश्नरी में बुधवार से चार नए थानों की शुरुआत होगी। संबंधित थाना क्षेत्र के रहने वाले अब इन थानों में एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे। थानेदार से लेकर अन्य पुलिसकर्मी थानों में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति विजिट होने के बाद अफसर इन थानों का औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे। अब कमिश्नरी में 38 थाने हो जाएंगे।
विज्ञापन


शासन ने कमिश्नरी में चार नए थाने जाजमऊ, हनुमंत विहार, गुजैनी और रावतपुर को मंजूरी दी थी। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि इन थानों में थानेदारों की तैनाती की जा चुकी है। सभी को सीयूजी नंबर भी एलॉट कर दिया गया है। पुलिस बल भी उपलब्ध है। जब तक नई बिल्डिंग नहीं बनती तब तक संबंधित चौकी में ही ये थाने चलेंगे।
विज्ञापन


बुधवार से इन चारों थानों में एफआईआर दर्ज करने से लेकर सभी कार्रवाई शुरू हो जाएंगी। पहले अफसर इन थानों का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन राष्ट्रपति विजिट होने की वजह से अफसर तैयारियों में व्यस्त हैं, इसलिए थानों की शुरुआत कर दी जाएगी। बाकी की औपचारिकता पांच तारीख को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित वापस न जाए, शत प्रतिशत कार्रवाई हो
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शुरुआत में जनता भी संशय में हो सकती है कि उनका थाना क्षेत्र कौन सा है। इसलिए पहले से चल रहे थानों के अफसरों को निर्देशित किया गया है कि अगर पीड़ित उनके पास पहुंचता है और मामला उनके क्षेत्र का नहीं है तो बाकायदा पुलिसकर्मी उसको नए थाने तक पहुंचाएं, जिससे उसकी वहां पर एफआईआर दर्ज हो सके। या फिर अपने थाने में केस दर्ज कर संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दें। पीड़ित थाने से वापस नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed