फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसबीआई खाताधारकों के लिए खुशखबरी: बैंक दे रही विशेष सुविधा, जानें क्या है खास

Sat, 11 Aug 2018 03:08 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 03:08 PM IST
सार

- हर महीने बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस न रख पाने का झंझट होगा खत्म
- खाता धारक को अपना बचत खाता बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट में बदलना होगा
- एसबीआई ने ऐसे खाताधारकों के लिए जारी की है एडवाइजरी

विज्ञापन
Good news for SBI account holders
डेमो पिक
बैंक खाते में हर महीने न्यूनतम बैलेंस न रख पाने वाले गरीब खाताधारकों की जेब एसबीआई नहीं काट पाएगी। हालांकि इसके लिए ऐसे खाता धारकों को अपना बचत खाता (सेविंग एकाउंट नंबर) बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) में ट्रांसफर करवाना होगा। इसके लिए कोई भी खाताधारक संबंधित शाखा में आवेदन कर सकता है। इस संबंध में एसबीआई ने एडवाइजरी जारी की है।
Good news for SBI account holders
डेमो पिक
दरअसल, एसबीआई के मेट्रो शहर स्थित खाताधारकों को तीन हजार, शहरी खाताधारकों को दो हजार और ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों को एक हजार रुपये न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य है। ऐसा न कर पाने की स्थिति में बैंक संबंधित खाताधारकों से पेनाल्टी वसूलती है।
Good news for SBI account holders
डेमो पिक
एसबीआई के सूत्रों ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2017-18 में एसबीआई ने कानपुर में  करीब 250 करोड़ रुपये खाताधारकों से पेनाल्टी के माध्यम से वसूले हैं। वहीं बैंक ने अब अपने खाताधारकों को ऐसे पेनाल्टी से बचाने के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में एक एडवाइजरी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Good news for SBI account holders
डेमो पिक
जिसमें कहा गया है कि यदि कोई खाताधारक अपने एकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रख पाने में समर्थ नहीं है तो वो अपना खाता बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) में ट्रांसफर करवा सकता है। इसके लिए उसे संबंधित शाखा में जाकर एक प्रार्थना पत्र देना होगा।
 
विज्ञापन
Good news for SBI account holders
डेमो पिक
बीएसबीडी में खाता बदल जाने के बाद उसकी सभी सेवाएं मसलन एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग, एसएमएस या मोबाइल बैंकिंग की सेवाएं मिलती रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed