{"_id":"5ca1bdddbdec22146c224543","slug":"good-news-for-parents-app-will-tell-you-education-learning-information","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों का दिल खुश कर देगी ये खबर, इस ऐप से बच्चों की हर हरकत पर रख सकेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों का दिल खुश कर देगी ये खबर, इस ऐप से बच्चों की हर हरकत पर रख सकेंगे नजर
Mon, 01 Apr 2019 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से नए कलेवर के साथ शहर के स्कूलों का नया सत्र शुरू होगा। भीड़ में खुद को अलग साबित करने और बच्चों को बेस्ट देने के लिए निजी स्कूलों ने नए-नए तरीके अपनाए हैं। किसी ने अभिभावकों की सुविधाओं के लिए सॉफ्टवेयर बनाया तो किसी स्कूल में विदेशी पैटर्न पर बच्चों को पढ़ाने की तैयारी है। कुछ स्कूल विभिन्न एप्लीकेशनों के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति, कोर्स, मार्क्स आदि की जानकारी अभिभावकों को देंगे।
एप्लीकेशन से मिलेगी अभिभावकों को जानकारी
कानपुर स्थित शीलिंग हाउस स्कूल में इनफोकिड नामक एप्लीकेशन के माध्यम से अभिभावकों को हर जानकारी दी जाएगी। स्कूल में बच्चे की उपस्थिति कितनी है, पाठ्यक्रम कितना हुआ, मार्क्स कितने आए, यह सब एप्लीकेशन के माध्यम से पता चलेगा। स्कूल की प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने बताया कि इसके अलावा पीजी के बच्चों को स्कूल ओरियंटेशन के समय रेसिपी भी दी जाती है ताकि बच्चे को स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पाठ्यक्रम में भी कुछ नया किया जाएगा।

सॉफ्टवेयर बताएगा कितनी हुई पढ़ाई
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट में अप्रैल में इंटर्नल सॉफ्टवेयर लांच किया जा रहा है, जो अभिभावकों को स्कूल में होने वाली पढ़ाई के बारे में बताएगा। किसी टीचर द्वारा कितना कोर्स पूरा कराया गया है, इसकी जानकारी दी जाएगी। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुषमा मंडल ने कहा कि सॉफ्टवेयर का लॉगिन पासवर्ड अभिभावकों को दिया जाएगा। लॉगइन करके अभिभावक स्कूल की पूरी गतिविधियों को देख सकते हैं। इसके अलावा कक्षा छह से 12 के लिए ऑनलाइन टेस्ट भी होंगे।

बच्चों का बैग होगा हल्का
बच्चों और अभिभावकों की सबसे बड़ी समस्या स्कूली बैग है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल किदवई नगर ने बच्चों के बैग को हल्का करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला नंदी ने बताया कि टाइम टेबल में परिवर्तन करके बैग को हल्का किया जाएगा ताकि बच्चों पर लोड न पड़े। इसके अलावा स्कूल में पहली बार बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, इसके लिए कोच को भी रखा जाएगा।

टेक्नोलॉजी बेस्ड होगी पढ़ाई
चिंटल्स स्कूल में विदेशी पैटर्न पर पढ़ाई कराई जाएगी। बच्चों को इनोवेटिव और क्रिएटिव बनाने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम तय किया जाएगा। स्कूल के निदेशक अनुराग विज ने कहा कि मैथ हो या म्यूजिक टेक्नोलॉजी बेस्ड पढ़ाई होगी। बच्चे खेलकूद करते हुए पढ़ाई करेंगे। बच्चों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे इंग्लैंड में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव बनाने का प्रयास किया जाता है, उसी प्रकार यहां भी किया जाएगा।