{"_id":"60b4c1168ebc3e7fd53051a5","slug":"good-news-deposit-income-tax-with-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: क्रेडिट कार्ड से भी जमा कर सकेंगे इनकम टैक्स, रिफंड भी जल्द से जल्द मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: क्रेडिट कार्ड से भी जमा कर सकेंगे इनकम टैक्स, रिफंड भी जल्द से जल्द मिलेगा
Mon, 31 May 2021 04:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 04:35 PM IST
सार
आयकर विभाग का नया पोर्टल सात जून को लांच होगा। इसमें कई सुविधाएं मिलेंगी। अब घर बैठे क्रेडिट कार्ड से भी इनकम टैक्स जमा कर सकेंगे। यही नहीं टैक्स रिफंड भी जल्द से जल्द मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर दाताओं के लिए अच्छी खबर है। आयकर विभाग सात जून से अपने कामकाज में और पारदर्शिता लाने जा रहा है। इसके बाद करदाता क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के अलग-अलग एप से अपना आयकर जमा कर सकेंगे। अभी तक बैंकों से चालान बनाकर आयकर जमा करना होता था।
वहीं रिफंड भी जल्द से जल्द मिलेगा। वरिष्ठ आयकर सलाहकार संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग के ज्यादातर काम पहले से ही ऑनलाइन हैं। प्रथम अपील के बाद द्वितीय अपील आदि की प्रक्रिया भी फेसलेस कर दी गई है। इसी प्रक्रिया को विभाग और अपडेट करने जा रहा है।
विभाग का नया पोर्टल incometax.gov.in सात जून से काम करने लगेगा। incometaxindiaefiling.gov.in बंद हो जाएगा। सीए अभिषेक पांडेय और सुधीर निगम ने बताया कि नए पोर्टल पर आयकर का विवरण तुरंत सामने होगा।
विज्ञापन
डैश बोर्ड की सुविधा होगी, जिस पर करदाता का स्टेटस दिखाई देगा। कॉल सेंटर, वीडियो और चैट बॉक्स की सुविधा भी होगी। इसके अलावा आरटीजीएस, एनईएफटी की भी सुविधा होगी। बताया जा रहा कि करदाताओं को निशुल्क आयकर विवरण का सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाएगा।
यह है नया पोर्टल
incometax.gov.in