फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gomti express with other 8 train cancelled from tomorrow

गोमती सहित आठ ट्रेनें कल से तो दिल्ली हावड़ा रूट की कानपुर से जाने वाली 13 ट्रेेन 10 जुलाई से निरस्त

Sun, 23 Jun 2019 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
gomti express with other 8 train cancelled from tomorrow
ट्रेन
कानपुर-लखनऊ रूट की आठ ट्रेनों को मंगलवार से निरस्त कर दिया जाएगा। लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाशेबल ऐप्रन का काम होने के कारण इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस (12419/12420), लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/51814), कानपुर-लखनऊ मेमू (64208/64209), कानपुर-बाराबंकी मेमू (64235/34236) 25 जून से 12 जुलाई तक नहीं चलेंगी।
विज्ञापन



 

ये है निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची

बिहार के सोनपुर-छपरा रेलखंड पर ट्रैक, सिग्नल की मरम्मत का काम होने से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 24 जून से निरस्त रहेगी।दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) 24 जून से एक जुलाई और सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) 26 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी।

दिल्ली हावड़ा रूट की कानपुर से होकर चलने वाली 13 ट्रेेनों को 10 जुलाई से निरस्त किया गया है। अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483) 10 से 14 जुलाई, दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15484) 12 से 16 जुलाई, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/12180), कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू (64587/64588) और कानपुर सेंट्रल-पनकी मेमू (64163)  11 से 15 जुलाई, कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमे (64589/64590), कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू (64159), फफूंद-शिकोहाबाद मेमू (64161/64164), फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमू (64162) ट्रेन को 15 जुलाई को निरस्त किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed