{"_id":"69c845966b0a70ef59017a0b","slug":"goldie-xi-defeats-jackson-cummins-xi-by-39-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144297-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोल्डी इलेवन ने जैकसन कमिंस इलेवन को 39 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोल्डी इलेवन ने जैकसन कमिंस इलेवन को 39 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय रमा मिश्रा यूपी टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में शनिवार को गोल्डी इलेवन ने जैकसन कमिंस इलेवन को 39 रन से हराया। टीम की जीत में कप्तान राहुल कपूर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब मैदान में हुआ।
गोल्डी इलेवन ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए। टीम से राहुल कपूर ने 65, अनुज शर्मा ने 31, अभिषेक द्विवेदी ने 29 और फहीम खान ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु तोमर और सैफ अहमद ने दो-दो विकेट लिए। वहीं जैकसन कमिंस की टीम 19.1 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। कप्तान नासिर अली ने 41 और इमरोज अली ने 36 रन बनाए।
गोल्डी इलेवन की ओर से राहुल कपूर और अनुज शर्मा ने दो-दो और अभिषेक द्विवेदी, शादाब और अमित जैन को एक-एक विकेट लिया। राहुल कपूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा ने दिया। मैच में राजेश मिश्रा व उत्कर्ष मौर्या अंपायर, राजेश सिंह व अर्पित पाठक स्कोरर और पंकज शर्मा रेफरी रहे। गोल्ड इलेवन टीम में अधिकतर खिलाड़ी बरेली, रामपुर व शाहजहांपुर से रहे। वहीं जैकसन कमिंस इलेवन में बनारस, इलाहाबाद और जीबीनगर के खिलाड़ी शामिल रहे।