फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gold medalist wrestler resham found dead at BJP leader's residence

भाजपा नेत्री के आवास पर मिली थी गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर रेशम की लाश, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 15 Jul 2019 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Jul 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
gold medalist wrestler resham found dead at BJP leader's residence
मृतक रेशम - फोटो : अमर उजाला
हरदोई लखनऊ में भाजपा नेत्री के आवास पर मृत मिले रेसलर रेशम सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो गया। रविवार देर शाम परिजन शव लेकर गांव आ गए। सोमवार दोपहर गांव में ही गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर रेशम का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के भाई ने भाजपा नेत्री पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुही निवासी रेशम सिंह प्रोफेशनल रेसलर थे। कुछ माह पूर्व ही नेपाल में हुई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद रेशम सिंह ने खासी सुर्खियां बंटोरी थीं। उनकी सफलता पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हेें सम्मानित किया था।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री पर मृतक के भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया है

रेशम कुछ महीनों से लखनऊ में परिचित भाजपा नेत्री रुखसाना नकवी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर रह रहे थे। शनिवार को घर से लखनऊ जाने की बात कहकर निकले थे। रविवार सुबह उनका शव भाजपा नेत्री के आवास पर कमरे में फंदे पर लटकता मिला था।

भाजपा नेत्री से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन लखनऊ पहुंच गए थे। भाई गुलजार ने भाजपा नेत्री पर रेशम की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि रेशम सिंह पांच माह से भाजपा नेत्री के घर पर रह रहे थे।

गुरुवार को रेशम के सारे अभिलेख व प्रमाण पत्र एवं इसके बाद शनिवार को उसके दोनों मोबाइल भी गुम हो गए थे। रेशम ने इसको लेकर शनिवार शाम लखनऊ के ठाकुरगज थाने में तहरीर भी दी थी। भाई गुलजार सिंह ने कहा कि वह शासन और प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed