{"_id":"582686254f1c1bf47eb3b76d","slug":"gold-bill-will-be-asked-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लिया जायेगा खरीदे गए सोने का हिसाब-किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लिया जायेगा खरीदे गए सोने का हिसाब-किताब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
खुफिया तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद सोने में काली कमाई खपाने की संभावना बढ़ गयी है। ऐसे में डायरेक्टर जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इन्टेलिजेन्स ने सभी क्षेत्रिय निदेशकों को आदेश दिया है कि वे 7-10 नवंबर के बीच हुई सोने को खरीद फरोख्त की जांच करें। इस सूचना से कानपुर की सबसे बड़ी ज्वैलरी मार्केट बिरहाना रोड में हड़कंप मचा हुआ है। बड़े अधिकारी के आदेश के बाद कानपुर के अधिकारियों ने शहर के कारोबारियों से इन चार दिनों में हुई ज्वैलरी की खरीद का पूरा ब्यौरा मांगा है।
कानपुर में बुधवार को सराफा कारोबारियों ने सोना 50,000 रुपये तक प्रति 10 ग्राम में बेचा था। आयकर विभाग ने की खुफिया टीमों ने इसकी निगरानी की थी। एक्साइज विभाग की जांच को इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है।
इंटेलीजेंस के गोमतीनगर लखनऊ स्थित कार्यालय के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि 8 नवंबर रात 12 बजे से हजार 500 के नोट पर पाबंदी लगाए जाने के बाद बुलियन कारोबारी बैक डेट में बिक्री दर्शाकर अफसरों-नेताओं की काली कमाई को सोने में सफेद कर रहे हैं। इंटेलीजेंस के मुख्यालय को ऐसी सूचनाएं पहुंचीं तो बुलियन कारोबारियों की जांच कराने का फैसला हुआ है। अफसर के मुताबिक बुलियन कारोबारी के 7 से 10 नवंबर तक के स्टॉक का सत्यापन होगा। इसके बाद सोना खरीद-बिक्री की जांच शनिवार से होगी।