{"_id":"5fe379ae8ebc3e3d38107c9f","slug":"gokshi-was-being-done-at-home-10-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: घर में हो रही थी गोकशी, 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: घर में हो रही थी गोकशी, 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
Wed, 23 Dec 2020 10:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के खागा में पचीसा मजरे खैरई में बुधवार सुबह एक घर में गोकशी करने पर 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी ने आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने के आदेश दिए हैं। मौके से ढाई क्विंटल गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस को मांस काटने के उपकरण मिले हैं।
प्रभारी निरीक्षक खागा आरके सिंह टीम के साथ जबरील के घर की घेराबंदी करने लगे तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 250 किलोग्राम मांस, चार चाकू, दो कुल्हाड़ी, एक तराजू-बांट, मवेशी के अंगों के अवशेष बरामद किए।
पकड़े गए लोगों की पहचान जबरील पुत्र दिलदार, शौहीद, अफरीन, अल्लू पुत्र जबरील, इरफान पुत्र सलीम, कय्यूम पुत्र दरबारी, आजम पुत्र महेंदी, अंसार पुत्र गुलाब निवासी पचीसा मजरे खैरई, अरमान पुत्र वहीद और शौकत पुत्र दरगाही निवासी काही टिकुरी के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जबरील, कयूम पहले भी गोकशी के मामले में जेल जा चुके हैं।