फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bharti eyes, she went back to the river

गंगा से आंखें फेर निकल गईं उमा भारती

Thu, 31 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bharti eyes, she went back to the river
कानपुर सेंट्रल से गुजरती ट्रेन से समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करतीं उमा भारती। - फोटो : amar ujala
कानपुर। मिशन फॉर क्लीन गंगा की प्रमुख और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती लंबे इंतजार के बाद शहर आईं लेकिन गंगा की दुर्दशा देखना तो दूर, बात किए बिना ही शहर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गईं। पहले सूचना दी गई थी कि वे दिन में आएंगी और गंगा की दुर्दशा पर विशेषज्ञों से मंथन करेंगी। सब लोग इंतजार ही करते रह गए। स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय पत्रकारों के सवाल पर वे गंगा के प्रति संकल्पबद्ध होने का अपना रटा-रटाया बयान देकर चलती बनीं।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले एक साल से जब से केंद्र सरकार ने गंगा पर गंभीरता से सोचना शुरू किया है, तब से इसमें सुधार के बजाए, हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को ही गंगा में गिरते जलस्तर और बढ़े प्रदूषण को लेकर खबर प्रकाशित की। जिसमें पिछले एक साल में किस तरह से गंगा में प्रदूषण बढ़ा है, इसे बताया गया। बुधवार को उमा भारती को दोपहर बाद शहर आकर गंगा स्वच्छता पर मंथन करना था। कई घंटे तक उनका इंतजार किदवई नगर में पार्टी कार्यकर्ता वीनू शुक्ला के आवास पर हुआ। लेकिन वे देर शाम शहर पहुंची और सीधे सेंट्रल स्टेशन चली गईं। जैसे ही उमा भारती प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची, ट्रेन चलने लगी थी, जिससे वह पैंट्री कार के पीछे वाले डिब्बे में चढ़ गई और अंदर ही अंदर अपने कोच एच वन में पहुंची।
विज्ञापन

इससे पहले चलते-चलते उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उत्तराखंड सरकार को भाजपा ने नहीं गिराया, सरकार तो कांग्रेस के अपने विद्रोह की वजह से गिरी। उनका स्वागत करने गए नेताओं में सुरेश अवस्थी, अनूप अवस्थी, सरन तिवारी, राकेश तिवारी, विवेकशील शुक्ला, मनमती खनूजा, गोलू शुक्ला सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed