{"_id":"570ea6c14f1c1b5d644a6bbf","slug":"give-devlopment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के विकास को 622 करोड़ रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के विकास को 622 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा कटियार साथ में विधायक मुनींद्र शुक्ला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। चुनावी साल में जिले के विकास पर लंबा-चौड़ा बजट खर्च किया जाएगा। बुधवार को जिला योजना समिति ने इस पर मुहर लगा दी। सत्र 2016-17 के लिए 622 करोड़ दो लाख 622 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह बजट 2015-16 के बजट से 100 करोड़ रुपये ज्यादा है। ज्यादातर बजट ग्रामीण क्षेत्रों पर खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला योजना समिति का मानना है कि जो बजट पास हुआ है, उससे ज्यादा मिलने की उम्मीद है। शासन से 752 करोड़ रुपये मिलने की संभावना भी जताई गई है। बताते चलें कि नवंबर या दिसंबर 2016 तक यूपी में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा कटियार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत की मीटिंग हुई। इसमें 32 जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग में चार तहसीलों और 10 विकास खंडों के विकास की रूपरेखा तय की गई। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख से विकास के प्रस्ताव लिए गए, फिर मीटिंग के दौरान बजट पास किया गया। जो बजट पास हुआ, वह चुनावी लग रहा है। समाजवादी लोहिया आवास, पेंशन और साइकिल वितरण, के लिए भी अच्छा खासा पैसा दिया गया है। जिले के विकास के लिए 65 तरह के कामकाज और बिंदु का एजेंडा बनाया गया है। अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह ने बताया कि जिले के संपूर्ण विकास का खाका तैयार किया गया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को वरीयता दी गई है। मीटिंग के दौरान बिठूर से सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला, सिकठिया से जिला पंचायत जितेंद्र प्रताप सिंह, अर्वेश कुमार, दीपू ठाकुर, अवधेश कुरील, प्रमोद कुशवाहा, प्रीति वर्मा, राज नारायन, सीमा सचान, शशि चंदेल सहित तमाम अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।