फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girls were kept inside seven locks

आध्यात्म के नाम पर लड़कियों को सात तालों में कैद रखता था ये बाबा, रहस्यों से पर्दा उठते मचा हड़कंप

Wed, 15 Nov 2017 08:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
girls were kept inside seven locks
वीरेन्द्र देव दीक्षित
देश में एक के बाद एक पाखंडी बाबाओं का पाखंड लोगों के सामने उजागर होता चला जा रहा है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में नजर आया है जहां यूपी के फर्रुखाबाद जिले के वीरेन्द्र देव दीक्षित नामक बाबा की काली करतूत लोगों के सामने आई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में ये बाबा आध्यात्मिक विश्वविद्यानय के नाम पर सैकड़ों छोटी-छोटी लड़कियों को कैद करके उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था और अपने इस काम को 16000 रानियां कह रह प्रमाणिकता की मोहर लगाता था।
विज्ञापन

बाबा का आश्रम कोई आम आश्रम नहीं था

girls were kept inside seven locks
वीरेन्द्र देव दीक्षित

बाबा का आश्रम कोई आम आश्रम नहीं था। इसने पूरे आश्रम को किलेनुमा शक्ल दे रखी थी और अपने घिनौने कामों को आध्यात्म के नाम पर अंजाम दिया करता था। इस आश्रम में सुरक्षा इंतजाम ऐसे थे बच्चियों के परिवार वाले तो छोड़िये परिंदा भी पर न मार सके। इस आश्रम का रहस्य ये था कि यहां बच्चियों को सात तालों में कैद करके रखा था। जहां उन्हें नशे के इंजेक्शन लगाकर मदहोश कर दिया जाता था। बच्चियों को कभी उनके परिवार वालों से बात तक नहीं करने दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा की काली करतूत पर आस-पास के लोगो को पहले से ही शक था

girls were kept inside seven locks
वीरेन्द्र देव दीक्षित

बाबा की काली करतूत पर आस-पास के लोगो को पहले से ही शक था। आस-पास के लोगो की माने तो उन लोगों को वहां रात में लड़कियों के चीखने चिल्लाने के आवाजें सुऩाई देतीं थी। कई बार उन्होंने आश्रम के बाहर बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों को आते देखा जिनमें लड़कियों के कहीं भेजा जाता था। इस काले बाबा की ये कोई पहली काली करतूत नहीं हैं इससे पहले 1998 में फर्रुखाबाद के कंपिल में ये पाखंडी एक रेप केस में भई गिरफ्तार हो चुका है। लेकिन कहते है न हौसला अगर मजबूत हो तो व्यक्ति हार नहींं मानता। इसी तर्ज पर इस पाखंडी ने अपने काले कारनामों की दुनिया को और बड़े स्तर पर दिल्ली के रोहिणी मे स्थापित कर लिया। जहां दुगनी तेजी से अपने काले कारनामों को अंजाम देता रहा।

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

girls were kept inside seven locks
वीरेन्द्र देव दीक्षित
बाबा के काले आश्रम का खुलासा तब हुआ जब सीमा नाम की एक महिला अपनी बहन दुर्गेश को ढूंढते-ढूंढते यहां तक पहुंची। झूंझनू राजस्थान की रहने वाली दुर्गेश 9 तारीख से ही अपने घर से गायब थी। सीमा ने बताया कि उसकी बहन को अगवा किया गया है। ढूंढते-ढूंढते जब सीमा अपने भाई गौरव के साथ यहां पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। सीमा को उसकी बहन से मिलने नहीं दिया गया जिसपर उसने वहां हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और फिर पता चला कि सीमा की बहन की तरह वहां कई लड़कियां कैद करके रखी गई हैं। एक पीड़ित लड़की ने आश्रम प्रमुख वीरेन्द्र देव दीक्षित पर कई गंभीर आरोप लगाए।

एक- एक कर खुली गई कलई

girls were kept inside seven locks
वीरेन्द्र देव दीक्षित
पुलिस के पहुंचने के बाद एक-एक कर बाबा की काली करतूतों की कलई खुलती चली गई। लोग आश्रम की बनावट देख कर चौंक गए। धीरे-धीरे वहां ऐसे लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया। वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को बाबा ने कई सालों से कैद करके रखा है और उससे मिलने भी नहीं दिया जाता है। ऐसे ही कई मामलों ने पुलिस को भी चौंका दिया। जिसके बाद धीरे-धीरे बाबा के रहस्यों से पर्दा उठता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed