{"_id":"5fa055f4ec99de5c8e64e0aa","slug":"girls-beaten-to-congress-district-president-with-shoes-jalaun-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: जेल जाने से बच गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस नेता ने छेड़खानी का आरोप लगाकर सरेराह की थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: जेल जाने से बच गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस नेता ने छेड़खानी का आरोप लगाकर सरेराह की थी पिटाई
Tue, 03 Nov 2020 12:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की युवतियों ने सरेराह की थी पिटाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के उरई में युवतियों से छेड़खानी और मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सोमवार शाम को न्यायालय में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई।
महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी ने एक युवती के साथ मिलकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की रविवार दोपहर स्टेशन रोड पर चप्पलों से पिटाई कर दी थी। युवतियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में छेड़खानी, मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक बातें करने और आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी।
एक युवती ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया था। इंस्पेक्टर सुधाकर ने बताया कि धारा 354 (क) और (घ) में मुकदमा दर्ज कर अनुज मिश्रा को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार शाम उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
अनुज के वकील सैय्यद यूसुफ इश्तियाक ने बताया कि न्यायालय से जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को जमानत मिल गई है। कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी और यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमित पांडे ने भी जमानत मिलने की पुष्टि की है।
साढ़े तीन लाख का है लेनदेन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने बताया कि युवतियों ने उनसे सीमेंट, सरिया आदि बिल्डिंग मैटेरियल लिया था। इसका करीब साढ़े तीन लाख रुपया बकाया है। यही रुपये वह युवतियों से मांग रहे थे। रुपये देने के बहाने बुलाकर पिटाई शुरू कर दी और वीडियो बना लिया।