{"_id":"5ff836eef3e9b828d4173a52","slug":"girlfriend-refuse-to-marry-then-lover-hang-himself-on-neem-tree-in-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रेमिका ने किया शादी से इनकार तो प्रेमी ने घर के सामने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रेमिका ने किया शादी से इनकार तो प्रेमी ने घर के सामने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी
Fri, 08 Jan 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिधनू के द्विवेदी नगर में किराए पर रह रहे युवक ने गुरुवार रात प्रेमिका के घर के सामने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में प्रेमिका के परिजनों पर रुपये लेने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेमिका के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मूल रूप से बिधनू ढरहरा गांव निवासी स्व. निग्गी गौतम का 21 वर्षीय बेटा दीपू द्वेवेदी नगर स्थित सर्वजीत यादव के मकान में किराए पर रह कर चावल की फेरी लगाता था। शुक्रवार सुबह दीपू का शव पड़ोस में दो सौ मीटर दूर एक रिश्तेदार के घर के सामने नीम के पेड़ से अंगौछे के फंदे पर लटका मिला, जिससे आसपास सनसनी फैल गई।
पुलिस को मृतक की पैंट की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमे दीपू ने रिश्तेदार की बेटी से प्रेम प्रसंग होने का जिक्र किया। सुसाइड नोट में उसने प्रेमिका के परिवार वालों पर शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। उसने लिखा कि वह चावल की फेरी से कमाई हुई रकम प्रेमिका के परिवार पर खर्च करता था। गुरुवार को उसने शादी के लिए बात की तो परिवार ने मना कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जब उसने प्रेमिका को से ये सब बताया तो उसने भी उसे दुत्कार कर भगा दिया, जिससे आहत होकर उसने उसी के घर के सामने आत्महत्या करने का कदम उठाया। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की कई वर्ष पहले कैंसर से मौत हो गई थी। घर उसकी बुजुर्ग मां शिवकली और बड़ा भाई रवि है। जिन्हेंं सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।