फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girlfriend kills herself with blade in boyfriends house, hospitalized in bloody condition

'इश्क' में खूनी खेल: प्रेमी के घर में खुद को मारा ब्लेड, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 04 Jul 2023 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Jul 2023 10:00 AM IST
सार

Hardoi Crime: कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि कोलकाता से आई युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को ब्लेड से लहूलुहान कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक-युवती शादी के लिए राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
Girlfriend kills herself with blade in boyfriends house, hospitalized in bloody condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में कोलकाता निवासी युवती अपने कथित प्रेमी की तलाश करते हुए पिहानी पहुंच गई। रविवार को युवक को तलाशते हुए प्रेमिका उसके घर पहुंची और खुद को ब्लेड मारकर स्वयं को लहुलहान कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

साथ ही, युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों शादी के लिए राजी हो गए हैं। कस्बे के मोहल्ला यूसुफजई नागर निवासी एक युवक दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वहीं उसके संबंध पश्चिम बंगाल की युवती से हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि प्यार का नाटक कर युवक ने कई बार युवती का यौन शोषण किया। युवती जब गर्भवती हो गई, तो युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा, जिस पर वह उसे दिल्ली में ही छोड़ कर पिहानी स्थित घर चला आया। युवती भी उसे तलाशते हुए रविवार की शाम को पिहानी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने ब्लेड मारकर खुद को लहुलुहान किया
घर पता लगा कर बीती रात वह उसके दरवाजे पर पहुंची, उसने बार- बार दरवाजा खुलवाने को कहा। इसके बावजूद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो युवती ने ब्लेड मारकर खुद को लहुलुहान कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवती को अस्पताल पहुंचा कर युवक को हिरासत में ले लिया गया।

अब युवक-युवती शादी के लिए राजी
कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि कोलकाता से आई युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को ब्लेड से लहूलुहान कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक-युवती शादी के लिए राजी हो गए हैं। युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed