फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl students suicide case, police arrested both the accused and sent them to jail

Jalaun: शोहदों से परेशान छात्रा की आत्महत्या का मामला, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 18 Jan 2023 08:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Jan 2023 08:23 PM IST
सार

कोटरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान होकर किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। दोनों पर खुदकुशी के उकसाने और छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Girl students suicide case, police arrested both the accused and sent them to jail
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कोटरा क्षेत्र में छात्रा से छेड़खानी और खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी दोनों शोहदों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोटरा थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि बरसार गांव के दयाशंकर राजपूत व पुष्पेंद्र राजपूत स्कूल आते जाते छात्रा से छेड़छाड़ करते थे।

विज्ञापन

इससे परेशान होकर उसने सोमवार रात फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपियों को जंगल से पकड़ लिया था। बता दें कि थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के दोनों युवक स्कूल आते-जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।। गांव के शिवचरण की पुत्री दीक्षा (16) कोटरा के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। स्कूल आते-जाते गांव के दयाशंकर और पुष्पेंद्र उसे आए दिन परेशान करते थे। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने युवकों के घर जाकर उलहना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने युवकों को डांटने के बजाए छात्रा के पिता को ही धमकाया था। साथ ही, मारपीट करने की धमकी भी दी थी। सोमवार को फिर दोनों युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इससे आहत होकर छात्रा ने देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed