फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl students stoped going school fear of teasers

शोहदों की दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

Tue, 13 Sep 2016 08:13 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
girl students stoped going school fear of teasers
डेमो पिक
कानपुर के कोहना इलाके में कक्षा नौ की छात्रा से रोज़ाना छेड़छाड़ की जा रही थी। स्कूल आने-जाने के बीच छात्रा रोज शोहदों की छींटाकसी का शिकार होती थी। इन वाकयों के खौफ से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


शुरुआत में स्कूली छात्रा का स्कूटी से पीछा कर उसे परेशान किया जाने लगा, लेकिन जब छात्रा ने उनकी बात नहीं मानी तो शोहदों ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। छेड़छाड़ करने वाले छात्रा के मोहल्ले के ही तीन लड़के बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


छात्रा की मां का आरोप है कि थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शोहदों ने बेटी पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है। मां ने आईजी से भी शिकायत की है। रानी घाट निवासी प्राइवेट कर्मी की पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ले का गोलू और उसके साथी पवन, दीपक और सौरभ परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार स्कूल जाते समय लड़कों ने जानबूझकर स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिरा भी दिया था। दो दिन से बेटी लड़कों के डर से स्कूल नहीं जा रही है। थाने में शिकायत की तो लड़कों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल थाने कोई शिकायत नहीं आई है, फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed