{"_id":"5d939e158ebc3e939e470891","slug":"girl-student-dies-by-hanging-kanpur-news-knp517152173","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छात्रा का शव फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में छात्रा का शव फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन
नंदिनी की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
उरई। बीए की छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घर में मौजूद छोटी बहन की चीख सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आए परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत से घर में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी रामजी कुशवाहा की पुत्री नंदिनी (22) ने सोमवार देर शाम घर के कमरे में बंद होकर रस्सी से फांसी लगा ली। घर में मौजूद छोटी बहन तुलसी को जब जानकारी हुई तो वह रोने चिल्लाने लगी। जिससे पास पड़ोस के लोग आ गए और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटक रही छात्रा को नीचे उतारा और जांच पड़ताल की।
वहीं त्रियोदशी में रिश्तेदारी में गए मृतका के माता पिता को सूचना दी। सूचना पाकर बदहवाश माता-पिता घर आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की सुबह कोंच त्रियोदशी में गए थे। घर में नंदिनी व उसकी छोटी बहन तुलसी को छोड़ गए थे। बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह पता नहीं है। एसआई संजीव दीक्षित ने बताया कि मृतका के चेहरे पर किसी चोट का नीला निशान है, जबकि गले में रस्सी का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी। बेटी की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

नंदिनी के परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI
विज्ञापन