फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl Student commits suicide in Kanpur she was preparing for competitive exams

छात्रा ने दी जान: ईयरफोन लगाया... तेज गाना बजाया और ट्रेन के आगे हो गई खड़ी; टक्कर से 20 फीट उछलकर दूर गिरी

Sat, 07 Oct 2023 08:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Oct 2023 08:25 AM IST
सार

कानपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के पास एक छात्रा ने इयरफोन लगाया। तेज गाना बजाया और हाथ फैलाकर पटरी ट्रेन के सामने खड़ी हो गई। ट्रेन की टक्कर लगने से छात्रा की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Girl Student commits suicide in Kanpur she was preparing for competitive exams
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा ने इयरफोन लगाया। तेज गाना बजाया और हाथ फैलाकर पटरी ट्रेन के सामने खड़ी हो गई। ट्रेन की टक्कर से उछलकर दूर गिरी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पनकी के रतनपुर गांव निवासी शीलू अग्निहोत्री (24) विद्यार्थी नगर स्थित एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। चाचा ललित कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को साइकिल से कोचिंग पढ़ने की बात बोलकर निकली थी। रास्ते में पनकी पड़ाव क्रॉसिंग के पास उसने अपनी साइकिल खड़ी की। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम के सामने मोबाइल पर तेज आवाज में गाना बजाया, इयरफोन लगाई और पूरे चेहरे को दुपट्टे से बांधकर पटरी पर घूमने लगी। गेटमैन विकास ने बताया कि दोपहर करीब 1.15 बजे कालका एक्सप्रेस को पटरी आता देख युवती को हटने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने अनसुना कर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के नजदीक आते ही उसने अपने दोनों हाथ फैला लिए। ट्रेन की टक्कर से वह उछल कर करीब 20 फीट दूर गिरी। ट्रेन गुजरने के बाद पास जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय पार्षद ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed