चित्रकूट: सर्पदंश से छात्रा और बालक की मौत, खाना बना रही था बालिका परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Chitrakoot News: दर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में घर के बाहर खेल रहे नीरज मौर्य के पांच साल के पुत्र नमन को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विस्तार
चित्रकूट जिले के अगरहुंडा गांव में घर खाना बनाते समय छात्रा को सर्प ने डस लिया। चकौंध गांव में पांच वर्ष के बालक को सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा निवासी इंद्र कुमार वर्मा की 13 वर्षीय पुत्री रेखा देवी कक्षा सात में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगरहुंडा में पढ़ती थी। रविवार की शाम को घर में खाना बना रही थी। अचानक उसके दाएं पैर में सर्प ने डस लिया।
जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका तीन बहन व तीन भाईयों में तीसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
जिला अस्पताल ला रहे थे परिजन
मां सुमित्रा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में घर के बाहर खेल रहे नीरज मौर्य के पांच साल के पुत्र नमन को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।