कमरे से उठता धुआं देख ग्रामीणों के उड़े होश, 15 साल की लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
यूपी के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम कस्बे के सिकंदपुरा मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री की 15 साल की बेटी ने आग लगा ली थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल घरवाले मामले पर चुप्पी साधे हैं।
राठ कस्बे के सिकंदरपुरा दातागढ़ी मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री गोटीराम अहिरवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। राजमिस्त्री की आठ पुत्रियां हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है।
लोगों ने कमरे से धुआं उठता देखा
इसी दौरान संगीता ने कमरे का दरवाजा बंद कर आग लगा ली। मोहल्ले के लोगों ने जब कमरे से धुआं उठता देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। किशोरी की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।