फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl's death in laws in the first farewell

पहली विदाई में ससुराल आई युवती की मौत, विवाह में दहेज को लेकर हुआ था हंगामा, हत्या का आरोप

Mon, 16 Mar 2020 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Girl's death in laws in the first farewell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के राठ में विवाह के बाद पहली विदाई में ससुराल पहुंची युवती की पहली ही रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती की मां ने पुत्री के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाह की रात भी दहेज को लेकर विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन


हमीरपुर के मझगवां थाने के मुस्कराखुर्द गांव निवासी शकुन पत्नी जाहर साहू ने बताया 2 मार्च को उनकी पुत्री आरती का विवाह झांसी के गांधीगंज मऊरानीपुर निवासी सौरभ उर्फ वीरू पुत्र ओमशंकर के साथ किया था। उन्होंने कहा विवाह की रात भी दहेज कम मिलने की बात कहते हुए ससुरालियों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराली एक लाख रुपये नगदी व बाइक की मांग कर रहे थे। उस समय किसी तरह समझाकर संपन्न कराया गया था। आरोप है कि अगले दिन 3 मार्च को विदा होकर बेटी ससुराल पहुंची। तभी उसकी पुत्री को ससुरालियों ने जहर खिलाकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर वह पति व पुत्र के साथ पहुंची तो ससुरालियों ने कोरे कागज पर उनके हस्ताक्षर करा लिए। बिना पोस्टमार्टम कराए उसकी पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया। कहा थाने में शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed