{"_id":"5c87f226bdec2214374a6c39","slug":"girl-murdered-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के सामने ईंटो से दबी थी एक सप्ताह पहले गायब युवती की लाश, बदबू आने पर कुत्ते नोच रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के सामने ईंटो से दबी थी एक सप्ताह पहले गायब युवती की लाश, बदबू आने पर कुत्ते नोच रहे थे
Tue, 12 Mar 2019 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के सामने दबाई थी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के मसगांव में सात दिन पूर्व लापता एक युवती का शव मकान के पीछे मंदिर के सामने गड्ढे में दफना दिया गया। मंगलवार को बदबू आने पर कुत्ते ने शव को नोचने लगे। इसी स्थान पर अपने सेंटर जा रही एएनएम ने शव देख जानकारी दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर दोपहर बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मसगांव निवासी बलवीर उर्फ लल्लू यादव ने बताया कि उसकी पुत्री कामनी (18) पिछले छह मार्च को सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। पिछले एक सप्ताह से वह लापता थी। नौ मार्च को उसने मुस्करा थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। इसी बीच किसी ने उसकी हत्या कर शव को घर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर के पास खंडहर में ईटों से ढक दिया था।
विज्ञापन
खंडहर में गड्ढे से शव का पैर दिखाई देने पर पुलिस को दी सूचना
इसी जगह मिली थी युवती की लाश
जिसे आवारा कुत्तों ने खोद कर नोचने पर जानकारी हो सकी। मृतका के पिता ने बताया कि उसके दो पुत्रियां कामनी व लबली व एक पुत्र विकास है। जिसमें सबसे बड़ी कामनी थी। वह इंटर तक पढ़ने के बाद घर में ही रहती थी। उसके पास 15 बीघे जमीन है। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
उसकी पत्नी अर्चना आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका है। पिता ने कहा कि उसकी बेटी को अज्ञात लोग भगा गया और उसी ने हत्या कर शव को दफनाया है। मंगलवार को दोपहर बाद एएनएम सेंटर के पीछे बने मंदिर के पास वाले खंडहर में गड्ढे से शव का पैर दिखाई देने पर एएनएम रामदेवी ने पूरे मामले की जानकारी प्रधान बालक सिंह को देनी चाही मगर प्रधान के बाहर होने पर एएनएम के पति रामचंद्र ने यूपी 100 को सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाने के इंस्पेक्टर आनंद सिंह घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में बताया कि घटना की जांच की जा रही है फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। कहा कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है। साथ ही थाना प्रभारी को निर्देशित कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।