फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेव पार्टी’ से ऐसी हालत में पकड़ाए थे 33 लड़के-लड़कियां, अर्धनग्न हालत में जमकर कर रहे थे अति

Sat, 13 Jan 2018 07:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 13 Jan 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
33 Boys and Girls arrested after raid in Varanasi Rave Party
मेट्रो सिटीज से निकलकर अब ‘रेव पार्टियों’ का चलन छोटे शहरों में भी पैर जमा रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से। बाबा विश्वनाथ की नगरी और देश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में पुलिस ने एक ऐसी ही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया और वहां से नशे और आपत्तिजनक हालत में 33 लड़के-लड़कियों सहित पार्टी ऑर्गेनाइजर्स को भी दबोचा।
33 Boys and Girls arrested after raid in Varanasi Rave Party
मामला बुधवार रात का है। जहां भेलूपूर के दुर्गा कुंड क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के नाम पर अश्लील डांस और दारू की पार्टी चल रही थी। देर रात भाजपा नेता के इस रिहायशी काम्प्लेक्स में अश्लील पार्टी सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और 25 युवक-8 युवतियों को हिरासत में लिया। इसके बाद अश्लील डांस के आरोप में हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
33 Boys and Girls arrested after raid in Varanasi Rave Party
पुलिस के मुताबिक रात 11:30 बजे सूचना मिली थी कि बैंक्वेट हाल में कुछ युवक शराब पी रहे हैं और युवतियां नृत्य कर रही हैं। बताया गया कि ये सभी लोग बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। इस सूचना पर महिला पुलिस के साथ छापामारी की गई तो बैंक्वेट हाल के टॉप फ्लोर पर युवक चौतरफा मेज लगाकर शराब पीते हुए मिले और युवतियां अर्धनगन हालत में संगीत की धुन पर अश्लील नृत्य कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
33 Boys and Girls arrested after raid in Varanasi Rave Party
सभी 33 लोगों को थाने लाया गया। पूछताछ कर उनके नाम और पते की तस्दीक की गई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है। पुलिस बैंक्वेट हाल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस क्षेत्र में बीते महीने भी एक होटल में छापामारी कर होटल से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
33 Boys and Girls arrested after raid in Varanasi Rave Party
दरअसल, रेव पार्टी शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच गाना और सेक्‍स का कॉकटेल होता है। ये पार्टियां बड़े सीक्रेट तरीके से ऑर्गनाइज की जाती हैं। जिन्हें बुलाया जाता है वे लोग पार्टी के बारे में वे सर्किट के बाहर के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगने देते। नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये रेव पार्टियां धंधे की सबसे मुफीद जगह बन गई हैं। मुंबई, पुणे, खंडाला, पुष्कर, जयपुर और दि‍ल्ली के बाद ये पार्टियां अब छोटे शहरों में अपने पैर पसार रही है। इन पार्टियों में आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed