फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl left college due to teasing

कॉलेज जाना कर दिया था मुश्किल, अाखिर में छात्रा को उठाना पड़ा ये कदम

Thu, 31 Aug 2017 10:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
girl left college due to teasing
डेमो
शोहदे की ये शर्मनाक हरकत सामने ही न आ पाती अगर कॉलेज की प्रिसिंपल पीड़ित छात्रा को लेकर थाने न पहुंचे होते। सबसे बड़ा नुकसान तो तब होता जब प्रिंसिपल खुद इस मामले में पैर खींच लेते। ये तारीफ-ए-काबिल है कि प्रिंसिपल ने गुरु होने का धर्म निभाया। उन्होंने अपनी शिष्या के लिए वही किया जो उन्हें करना चाहिए था।
विज्ञापन

 

 

girl left college due to teasing
डेमो
जब उन्हें उनके कॉलेज की छात्रा के साथ हुए प्रकरण के बारे में पता चला तो वे सीधे उनके घर पहुंचे और छात्रा की हिम्मत बंधाई। उन्होंने छात्रा को कॉलेज छोड़ने से मना किया और शिकायत करने का सुझाव दिया। इसके बाद वे उसे लेकर सीओ के पास पहुंचे। 

ये शर्मनाक तस्वीर सामने आई है उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में। यहां खुलेआम एक लड़का बीते कई दिनों से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इससे तंग आकर लड़की ने कॉलेज जाना ही बंद कर दिया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

girl left college due to teasing
डेमो
शोहदे की छेड़खानी दिनों दिन बढ़ती जा रही थी। इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली वह छात्रा 2 अगस्त को साइकिल से घर आ रही थी। रास्ते में चौतराहार गांव के राजकिशोर ने उसके साथ गालीगलौज व अश्लील हरकतें कीं। इसकी शिकायत उसने तालग्राम थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे शोहदे का साहस और बढ़ गया। फिर वह रोज कन्नौज तालग्राम इलाके के अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने जाने लगा। वहीं पर छात्रा पढ़ने जाती थी। 

उसने कॉलेज जाते समय छात्रा को रोज परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। छात्रा ने परिजनों को इसके बारे में बताया तो वे भी घबरा गए। बाद में कॉलेज के प्रधानाचार्य को मामले की जानकारी मिली। शुक्रवार को कॉलेज के उप प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश गंगवार छात्रा के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे।
 

 

विज्ञापन

girl left college due to teasing
डेमो
इनकी शिकायत पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत वर्मा ने थानाध्यक्ष तालग्राम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित छात्रा व उप प्रधानाचार्य थाने पहुंचे और सीओ का लिखित आदेश थानाध्यक्ष को सौंपा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि सीओ के आदेश पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शोहदे की तलाश में गांव में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।

थानाध्यक्ष का कहना है कि सीओ के निर्देश पर चौतराहार निवासी राजकिशोर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

 

-उप प्रधानाचार्य के साथ छात्रा ने की सीओ से शिकायत
-सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, शोहदे की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed