फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl knifed her innocent niece for her boyfriend

ब्वॉयफ्रेंड के लिए इस लड़की ने अपनी भतीजी का किया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगी रूह

Fri, 24 Feb 2017 01:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 01:08 AM IST
सार

 -मरा समझकर छोड़ा, होश में आई बच्ची ने खोली बुआ की करतूत
- चेहरे पर ताबड़तोड़ वार के बाद गर्दन रेतने की कोशिश 
- भतीजी काव्या की हालत है गंभीर, आईसीयू में भर्ती  

विज्ञापन
girl knifed her innocent niece for her boyfriend
डेमो

विस्तार

अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए एक लड़की ने सारी हदें पार करते हुए ऐसा घिनौना अपराध किया जिसके लिए उसको कतई माफ नहीं किया जा सकता। लड़की खुद नाबालिग है। 
विज्ञापन


सोलह साल की इस किशोरी ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए अपनी ग्यारह साल की भतीजी को चाकू से गोदकर जान से मारने की कोशिश की। बेहद दर्दनाक तरीके से लड़की ने अपनी मासूम भतीजी पर चाकू के ताबड़तोड़ ग्यारह वार किए।

विज्ञापन

 

घर वालों को बोला झूठ

girl knifed her innocent niece for her boyfriend
डेमो
इसके बाद उसे मरा समझकर परिजनों को बताया कि घर में घुसे एक युवक ने भतीजी को चाकू से गोदा और फिर वह वहां से भाग निकला। घायल किशोरी ने होश में आने के बाद बताया कि बुआ ने उसे चाकू से गोदकर मारने की कोशिश की।  

 

सच्चाई पता लगाने में जुटी पुलिस

girl knifed her innocent niece for her boyfriend
डेमो
पुलिस ने आरोपी किशोरी को गिरफ्तार करके हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वारदात की सच्चाई जानने के लिए आरोपी किशोरी से पूछताछ कर रही है। मैनावती मार्ग स्थित श्रीराम इस्टेट में रहने वाले किशोरी लाल आरबीआई से असिस्टेंट केयर टेकर के पद से रिटायर्ड हैं। घर में पत्नी विमला देवी, बेटी दीप्ती, कल्याणपुर में रहने वाले बेटे की पुत्री काव्या (11) और श्याम नगर निवासी बहन के निधन के बाद उसकी 16 वर्षीय बेटी रमा (काल्पनिक नाम) भी साथ में रहती है। परिवार में शादी समारोह के चलते सभी लोग लखनऊ गए थे, घर में सिर्फ किशोरी लाल, रमा और काव्या थे।

गुरुवार भोर में रमा ने चीखते हुए किशोरी लाल को बताया कि एक बदमाश घर में घुसा और काव्या को चाकू से गोदकर भाग निकला। काव्या को खून से लथपथ देख मोहल्ले के सैकड़ों लोग जमा हो गए और उसे हैलट पहुंचाया। कुछ ही देर में नवाबगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर पड़ा खून से सना चाकू कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में रमा अपनी ही कहानी में उलझ गई।

 
विज्ञापन

चेहरे और गर्दन पर चाकू से वार

girl knifed her innocent niece for her boyfriend
डेमो
उधर, हैलेट में गंभीर रूप से घायल काव्या ने बताया कि रमा ने ही अपने ब्वायफ्रेंड के साथ उसके चेहरे और गर्दन पर चाकू से वार किए थे। किशोरी लाल की तहरीर पर पुलिस ने रमा (पुलिस रिकॉर्ड में असली नाम) के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हैलट के डॉक्टरों ने काव्या की हालत गंभीर बताई है। एसपी पश्चिम सचींद्र पटेल, सीओ कर्नलगंज विशाल पांडेय, नवाबगंज इंस्पेक्टर ने पूछताछ कर कई जगह दबिश दी। एसपी पश्चिम ने कहा कि रमा के एक ब्वॉयफ्रेंड के भी शामिल होने की बात सामने आई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

 

आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर किया था जानलेवा हमला

girl knifed her innocent niece for her boyfriend
डेमो
आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर किया था जानलेवा हमला
ब्वायफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर किशोरी ने ब्वायफ्रेंड के साथ भतीजी काव्या पर जानलेवा हमला किया था। 
वारदात के दौरान काव्या की गर्दन रेतने की कोशिश के साथ ही चेहरे पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए। संघर्ष के दौरान उसकी दोनों कलाइयां भी जख्मी हो गईं। चेहरे और गर्दन पर ही नौ गहरे जख्म हैं। इसके साथ ही अधिक खून बहने से काव्या की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

आरोपी के एक नहीं कई ब्वायफ्रेंड 

girl knifed her innocent niece for her boyfriend
डेमो
आरोपी के एक नहीं कई ब्वायफ्रेंड 
एसपी पश्चिम और सीओ कर्नलगंज विशाल पांडेय ने आरोपी किशोरी से पूछताछ शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। एक-दो नहीं, रमा के कई ब्वायफ्रेंडों की लिस्ट सामने आई है। पूछताछ के आधार पर पुलिस कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
किशोरी का आरोप है कि उसके मामा किशोरी लाल उसे आए दिन डांटने के साथ ही मारते भी थे। इसके साथ ही घर का काम-काज भी खूब कराते थे, लेकिन काव्या को सभी लोग खूब प्यार करते थे। जबकि पुलिस की मानें तो किशोरी की संगत खराब होने के चलते वह लोग उसे डांटते थे, जिसके चलते उसके पिता विजय ने उसे मामा के घर में शिफ्ट किया था।

गोद ली हुई बेटी है आरोपी
नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी किशोरी को उसके माता-पिता ने गोद लिया है। मां के निधन के बाद से मामा के घर से ज्यादा दुलार मिलता था। इसके बाद उसे पिता ने वहीं शिफ्ट कर दिया।

खून से सना चाकू धोने से रोका
किशोरी लाल ने बताया कि वारदात के बाद किशोरी ने खून से सने चाकू को धोने का प्रयास किया। इस पर मामा ने उसे रोक दिया। चाकू धोने की बात से ही उस पर पहला शक हुआ। इसके बाद वह अपनी ही कहानी में उलझती चली गई।

बेटी तूने ऐसा क्यों किया
किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिसको उन्होंने पाला वो वारदात को अंजाम दे सकती है। युवती से पूछताछ करने के लिए रिश्तेदार भी नवाबगंज थाने पहुंचे और गुस्सा जाहिर करने की बजाय काव्या के पिता पवन हाथ जोड़कर बोले कि बेटी तूने ऐसा क्यों किया। कोई दिक्कत थी तो मुझे बताना चाहिए था, किशोरी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बता दें पीड़िता काव्या कक्षा चार की छात्रा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed