ब्वॉयफ्रेंड के लिए इस लड़की ने अपनी भतीजी का किया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगी रूह
-मरा समझकर छोड़ा, होश में आई बच्ची ने खोली बुआ की करतूत
- चेहरे पर ताबड़तोड़ वार के बाद गर्दन रेतने की कोशिश
- भतीजी काव्या की हालत है गंभीर, आईसीयू में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलह साल की इस किशोरी ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए अपनी ग्यारह साल की भतीजी को चाकू से गोदकर जान से मारने की कोशिश की। बेहद दर्दनाक तरीके से लड़की ने अपनी मासूम भतीजी पर चाकू के ताबड़तोड़ ग्यारह वार किए।
घर वालों को बोला झूठ
सच्चाई पता लगाने में जुटी पुलिस
गुरुवार भोर में रमा ने चीखते हुए किशोरी लाल को बताया कि एक बदमाश घर में घुसा और काव्या को चाकू से गोदकर भाग निकला। काव्या को खून से लथपथ देख मोहल्ले के सैकड़ों लोग जमा हो गए और उसे हैलट पहुंचाया। कुछ ही देर में नवाबगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर पड़ा खून से सना चाकू कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में रमा अपनी ही कहानी में उलझ गई।
चेहरे और गर्दन पर चाकू से वार
आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर किया था जानलेवा हमला
ब्वायफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर किशोरी ने ब्वायफ्रेंड के साथ भतीजी काव्या पर जानलेवा हमला किया था।
वारदात के दौरान काव्या की गर्दन रेतने की कोशिश के साथ ही चेहरे पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए। संघर्ष के दौरान उसकी दोनों कलाइयां भी जख्मी हो गईं। चेहरे और गर्दन पर ही नौ गहरे जख्म हैं। इसके साथ ही अधिक खून बहने से काव्या की हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी के एक नहीं कई ब्वायफ्रेंड
एसपी पश्चिम और सीओ कर्नलगंज विशाल पांडेय ने आरोपी किशोरी से पूछताछ शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। एक-दो नहीं, रमा के कई ब्वायफ्रेंडों की लिस्ट सामने आई है। पूछताछ के आधार पर पुलिस कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
किशोरी का आरोप है कि उसके मामा किशोरी लाल उसे आए दिन डांटने के साथ ही मारते भी थे। इसके साथ ही घर का काम-काज भी खूब कराते थे, लेकिन काव्या को सभी लोग खूब प्यार करते थे। जबकि पुलिस की मानें तो किशोरी की संगत खराब होने के चलते वह लोग उसे डांटते थे, जिसके चलते उसके पिता विजय ने उसे मामा के घर में शिफ्ट किया था।
गोद ली हुई बेटी है आरोपी
नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी किशोरी को उसके माता-पिता ने गोद लिया है। मां के निधन के बाद से मामा के घर से ज्यादा दुलार मिलता था। इसके बाद उसे पिता ने वहीं शिफ्ट कर दिया।
खून से सना चाकू धोने से रोका
किशोरी लाल ने बताया कि वारदात के बाद किशोरी ने खून से सने चाकू को धोने का प्रयास किया। इस पर मामा ने उसे रोक दिया। चाकू धोने की बात से ही उस पर पहला शक हुआ। इसके बाद वह अपनी ही कहानी में उलझती चली गई।
बेटी तूने ऐसा क्यों किया
किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिसको उन्होंने पाला वो वारदात को अंजाम दे सकती है। युवती से पूछताछ करने के लिए रिश्तेदार भी नवाबगंज थाने पहुंचे और गुस्सा जाहिर करने की बजाय काव्या के पिता पवन हाथ जोड़कर बोले कि बेटी तूने ऐसा क्यों किया। कोई दिक्कत थी तो मुझे बताना चाहिए था, किशोरी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बता दें पीड़िता काव्या कक्षा चार की छात्रा है।