फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl kidnapped on the pretext of feeding her chaat, victim said  misdeed after locking her in room

UP: चाट खिलाने के बहाने युवती का अपहरण, पीड़िता बोली- पांच दिनों तक किया दुष्कर्म, जीजा-साले पर रिपोर्ट

Tue, 14 Nov 2023 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

Hardoi News: आरोप है कि प्रदीप के साथ तीन अन्य युवक भी थे। पांच दिनों तक बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 नवंबर की शाम छह बजे रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास छोड़कर आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन
Girl kidnapped on the pretext of feeding her chaat, victim said  misdeed after locking her in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पांच लोगों पर चाट खिलाने के बहाने गाड़ी में डालकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि एक कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। 11 नवंबर की शाम गांव के पास उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जीजा-साले के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छह नवंबर को पाली में मेला देखने गई थी।
विज्ञापन

गांव का ही प्रदीप अपने साले अनूप के साथ मेला देखने आया हुआ था। आरोप है कि चाट खिलाने के बहाने युवती को सड़क तक ले गए। यहां पहले से खड़ी कार में डालकर एक अंजान जगह पर स्थित कमरे में ले गए। कमरे में युवती को बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिनों तक बारी-बारी से किया दुष्कर्म
आरोप है कि प्रदीप के साथ तीन अन्य युवक भी थे। पांच दिनों तक बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 नवंबर की शाम छह बजे रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास छोड़कर आरोपी भाग निकले। सोमवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने घटना के संबंध में तहरीर दी।

छह नवंबर को ही दर्ज हो गई थी अपहरण की रिपोर्ट
पुलिस ने प्रदीप और उसके साले अनूप के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि इस प्रकरण में गुमशुदगी की रिपोर्ट छह नवंबर को ही दर्ज हो गई थी। प्रदीप और अनूप पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed